Rajasthan Police Warning: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने चेताया कि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठग दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़ा बताकर नागरिकों को धमका रहे हैं। डराकर व्यक्तिगत व बैंक जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने सतर्कता और तुरंत शिकायत की अपील की।