देश के ज्यादातर इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद तो पहुंचाने की कोशिश हो रही हैं लेकिन बारिश है जो थमने का नाम नहीं ले रही। राजस्थान, मध्य प्रदेश हो, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और या फिर कर्नाटक। सभी जगह मूसलधार बारिश से हालात इतने खराब हैं कि सही तरह से मदद भी मिलना फिलहाल मुश्किल है।