Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। कई दिनों से लापता पत्नी सोनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर राजा रघुवंशी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में राजा और उसके रिश्तेदार नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजा की बहन, भाभी, मौसी भी नजर आ रहे हैं।