फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की मां से लिपटकर रोया सोनम का भाई

Wed, 11 Jun 2025 03:43 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राजा हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है। सोनम रघुवंशी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों परिवार सदमें में हैं। बुधवार को गाजीपुर से इंदौर लौटने के बाद सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद राजा के केट रोड स्थित निवास पर मिलने पहुंचा। उसने सोनम की मां के पैर छुए और रोने लगा। आपको बता दें कि इंदौर में बुधवार को भावुक कर देने वाला दृश्य दिखा, जब सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद अचानक उसके जीजा राजा के घर पहुंच गया। घर में घुसने से पहले ही उसकी आंखों में आंसू थे। घर में दाखिल होते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। राजा की मां भी उसे देखकर रोने लगी। उसने पहले तो राजा की मां के पैर छुए और माफी मांगी।

उसने सोनम की हरकत पर रोते-रोते माफी मांगी। उसने यहां तक कहा कि सोनम को फांसी होना चाहिए। राजा की मां भी रो रही थी। उसने रोते हुए कहा आखिरी दम तक एहसास नहीं हुआ कि वो ऐसा करेगी। वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी। उसके मन में कुछ था तो बता देती भैया। ऐसा मालूम होता तो हम शादी क्यों करते। राजा की मां ने कहा- बहुत बड़ी गलती हो गई। मैंने उसे बेटी जैसा समझा था, उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।इस पर सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि मम्मी मैं खुद जाऊंगा उसकी पेशी करने, सब चीजें मैं खुद करूंगा आपको कुछ नहीं करना है, मैं सजा दिलवाऊंगा। 

इस दौरान सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया को बताया कि मैंने माफी मांग ली है। इस परिवार ने एक बेटे को खोया है। राजा मेरा प्रिय था। आज से इस परिवार की सारी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। सोनम दोषी है तो फांसी पर चढ़ाया जाए। गोविंद ने बताया कि गाजीपुर से जब सोनम का फोन आया तो वह फूट फूटकर रो रही थी और घबराई हुई थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें