फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम सहित सभी आरोपियों की होगी कोर्ट में पेशी, ये सबूत होंगे पेश!

Thu, 19 Jun 2025 03:25 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी पांच आरोपियों को उनकी आठ दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद गुरुवार को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत पांचों आरोपियों को गुरुवार को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उनकी पुलिस हिरासत को और बढ़ाने की मांग की जाएगी. अधिकारी ने कहा, "हमें मामले के बारे में उनसे आगे की पूछताछ के लिए सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत की जरूरत है." राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी गत 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे.
गिरफ्तारी के बाद, सभी पांचों आरोपियों - सोनम और चार अन्य - सोनम का कथित प्रेमी राज सिंह कुशवाह, आनंद सिंह कुर्मी आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया. अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. आपको बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे. इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव गत 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक खाई से बरामद किया गया था. यह दंपति पूर्वोत्तर राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थल से अपने हनीमून टूर के दौरान ‘लापता' होने के आठ दिन बाद मिला था. राजा के शव की बरामदगी के बाद, मेघालय पुलिस ने विशेष जांच दल  का गठन किया और अपनी जांच का रुख बदलते हुए हत्या के मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक  सोनम के पास चार मोबाइल फोन थे। पुलिस ने बताया कि तीनों हत्यारों के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद सोनम ने अपना फोन तोड़ दिया था और उसे फेंक दिया था। सोनम जब इंदौर आई तो उसने अपने फोन में व्हाट्सएप ऐक्टिव किया। जिसकी वजह से सोनम की जनकारी पुलिस को मिल गई। सोनम के अन्य तीन मोबाइल फोन अभी भी गायब हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें