फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Case: Sonam ने खुद खोले राज, अब... | Meghalaya Police

Wed, 25 Jun 2025 10:14 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

पति की हत्या प्रेमी संग प्लान बना कर घटना को अंजाम देने वाली शातिर सोनम पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम राहुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की जान लेने की साजिश रचने और उसे अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस चौंकाने वाली हनीमून केस की जांच कर रही है। टीम ने राजा रघुवंशी के परिवार की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सोनम का नार्को टेस्ट कराने की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि उनके पास सारे जरूरी सबूत मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि नार्को-एनालिसिस टेस्ट के नतीजे अदालत में मान्य नहीं होते हैं। इस मामले में सोनम और राज दोनों ने जो किया उसे स्वीकार कर लिया है, इसलिए नार्को टेस्ट की आवश्यकता नहीं है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और सबूतों को इकट्ठा करने में लगी है ताकि अदालत में एक मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके।

ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने कहा कि जांच के दौरान राज और सोनम दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। सिएम ने कहा कि हमने क्राइम सीन का रिकंस्ट्रक्शन किया है। उन्होंने हमें दिखाया है। हमें सबूत मिल गए हैं... मुझे नहीं लगता कि इस स्टेज पर हमें नार्को एनालिसिस टेस्ट करने की कोई वजह है। उन्होंने आगे कहा कि नार्को टेस्ट आमतौर पर तब किया जाता है जब कोई सबूत नहीं होता है, और नार्को एनालिसिस को सुप्रीम कोर्ट ने बैन कर दिया है। सिएम ने कहा कि केस को सावधानीपूर्वक सुलझाया जा रहा है। इससे पहले इस मामलें में एक और शख्स की एंट्री हुई थी जिसका नाम लोकेन्द्र था फिलहाल वो ट्रांजिट रिमांड पर है इसपर भी पुलिस पूछताछ कर रही है हाल ही में इस केस में ग्वालियर के ठेकेदार लोकेंद्र सिंह तोमर की संलिप्तता सामने आई है. आरोप है कि सोनम के जिस बैग को इंदौर के प्रॉपर्टी कारोबारी ने जलवा दिया, उस बैग में रखे 5 लाख रुपये और पिस्टल लोकेंद्र के पास हैं."
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें