फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Case: सोनम-राजा केस में नया मोड़, लोकेंद्र के बयान ने चौंकाया! | Meghalaya Police

Wed, 25 Jun 2025 12:04 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबार राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है। राजा की हत्या के बाद सोनम शिलांग से लौटकर इंदौर में लोकेंद्र के फ्लैट में ही रुकी थी। लोकेंद्र को सोमवार को शिलांग एसआईटी ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को शिलांग एसआईटी ने उसे कोर्ट में पेश किया।

शिलांग पुलिस को कोर्ट ने लोकेंद्र की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। अब शिलांग पुलिस लोकेंद्र को इंदौर लेकर आएगी। इसके बाद फ्लाइट से उसे गुवाहटी और फिर सड़क मार्ग से शिलांग ले जाया जाएगा। शिलांग में उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इंदौर लाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट कराएगी। इसके बाद बाय रोड इंदौर के लिए रवाना होगी। 

पुलिस के द्वारा पेशी के लिए जाते वक्त लोकेंद्र ने मीडिया से बात की। उसने कहा कि मुझे अभी आरोपों का पता नहीं है। मैं छूटकर आऊंगा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब सच बताऊंगा। इससे पहले पुलिस ने लोकेंद्र का मेडिकल चेकअप भी कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें