उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर आगर पहुंची और कहा कि पापा का पूरा वक्त आगरा और फिरोजाबाद के लोगों के लिए रहता है। कई बार तो पापा त्योहारों में भी मुंबई नहीं आते। जूही बब्बर मंगलवार को आगरा पहुंची और यहां वो जया बच्चन के रोड शो में शामिल होंगी। रोड शो का अधिकांश हिस्सा दक्षिण विधानसभा से होकर गुजरेगा।