कानपुर-झांसी रूट पर एक बार फिर रेलवे ट्रैक टूटने का मामला सामने आया। जालौन के उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रैक में दरार मिली। खबर मिलते ही रेलवे अधिकारी ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गए। इस दौरान रूट की कई गाड़ियों को रोका गया। उरई में ट्रैक में आई इस दरार की जांच जारी है। इसके पहले की घटनाओं में पाकिस्तानी एजेंसी ISI का हाथ होने की बात पुख्ता हुई थी।