उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद की कार्यवाही सुचारु तरीके से न चलने पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष नकारात्मक सोच के साथ काम कर रहा है। वह अफवाह और दुष्प्रचार को माध्यम बनाता है। देश के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि निहित स्वार्थ के लिए आरोप-प्रत्यारोप करना ही विपक्ष का काम रह गया है, इसलिए वे संसद को बाधित करते हैं और किसी भी आयोजन के पहले माहौल को खराब करने का प्रयास करते हैं।