कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कैंपेनिंग के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने बेंगलुरु के शक्ति केंद्र में सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भगवा आतंकवाद’ का नाम लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश को बदनाम किया है इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके इलावा उन्होंने कई और कांग्रेस नेताओं के नाम गिनाते हुए याद दिलाया कि उन्होंने कब–कब ‘भगवा आतंकवाद’ और हिंदू आतंकवाद का नाम लिया था।