फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में बुजुर्ग महिला के साथ राहुल गांधी का दिल छू लेने वाला पल कैमरे में हुआ कैद

Fri, 21 Oct 2022 05:00 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस ने इसी यात्रा के दौरान का एक वीडियो ट्वीटर पर अपलोड किया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गले लगाती और आशीर्वाद देती एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी भीड़ में एक बुजुर्ग महिला से बात कर रहे हैं। महिला को कांग्रेस नेता को आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है, वह बात करते हुए लगातार राहुल गांधी के कंधे को थपथपा रहीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसपर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें