फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'मेरी भूमिका अब खड़गे साहब तय करेंगे'

Wed, 19 Oct 2022 04:11 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी ने शशि थरूर द्वारा अध्यक्ष पद के चुनावों में धांधली के आरोप लगाए जाने के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस है जिसने चुनाव कराए। हम ही ऐसी पार्टी है जिसके अंदर चुनाव आयोग है और जिसके मुखिया टी. एन. शेषन प्रकार के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मैने मिस्त्री जी के साथ काम किया है और वह सीधी बात करने वाले व्यक्ति हैं। कुछ भी मुद्दे सामने आते हैं वह चुनाव आयोग के सामने रखे जाएंगे और उस पर चुनाव आयोग अपना निर्णय लेगा कि चुनावों में धांधली हुई या नहीं। आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम  खरगे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह नए अध्यक्ष तय करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें