कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी वोट अधिकार यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत रविवार को पूर्णिया जिले से की। यात्रा की शुरुआत बाइक पर हुई, जिसमें वे खुश्कीबाग से निकलकर लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग और सिटी इलाके से गुजरते हुए कसबा और अररिया होते हुए नरपतगंज तक पहुंचे। शनिवार देर रात राहुल गांधी पूर्णिया के गौरा मोड़ स्थित ठहराव स्थल पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने टेंट सिटी और पंडाल परिसर में रात गुजारी, जिससे विपक्षी एकजुटता का मजबूत संदेश गया। दिल्ली से आए लगभग 80 वॉलंटियर्स की कैंप क्रू ने पूरे आयोजन की तैयारी और प्रबंधन संभाला।