126 लड़ाकू राफेल विमानों की खरीद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री को आड़े हाथ लिया। राफेल डील पर राहुल गांधी ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि अगर रक्षा मंत्री संसद में देश को ये नहीं बता सकतीं कि डील कितने में हुई है इसका मतलब साफ है कि घोटाला हुआ है।