गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार एक्शन में दिख रहे राहुल गांधी ने बुधवार को सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। मंदिर के एंट्री रजिस्टर में उनका नाम गैर-हिंदू के रूप में दर्ज होने से सियासी घमासान मच गया है। इसी घमासान को लेकर गुजरात में पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी जी सिर्फ हिंदू नहीं हैं, बल्कि वे जनेऊधारी हिंदू हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी को राजनीतिक संवाद को इस घटिया स्तर तक लेकर नहीं जाना चाहिए।