अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले हजारों प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क शहर में ट्रंप टॉवर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘वी रिजेक्ट द प्रेसीडेंट इलेक्ट’ की तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया और ट्रंप विरोधी नारे लगाए। इस प्रदर्शन में अमेरिका के अभिनेता रॉबर्ट डि नीरो, अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता माइकल मोर, अमेरिकी अभिनेता, लेखक, प्रोड्यूसर और कॉमेडियन एलिक बाल्डविन और न्यूयॉर्क के मेयर बिल डि बालसियो शामिल रहे।