पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर पूरा गांधी परिवार दिल्ली के वीर भूमि में श्रद्धांजलि देने पहुंचा। कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व पीएम और अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पहुंचे।