रविवार को बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और कमियों को दूर करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के सभी 12 मुख्यमंत्री और आठ उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। मुख्यमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री को अगले 25 वर्षो में आजादी के अमृतकाल को अंत्योदय युग बनाने का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने पिछले आठ वर्षो में देश के विकास और गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की अहमियत बताते हुए उन्हें गंभीरता से लागू करने की जरूरत बताई।