फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली DGP और IG की क्लास

Sun, 27 Nov 2016 12:11 AM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला/नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद पहुंचे। पीएम ने यहां DGP-IG सम्मेलन में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय सम्मेलन में सीमा-पार आतंकवाद, घुसपैठ और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ये कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में योग शिवर में भी हिस्सा लिया। आजादी के बाद ये तीसरा मौका है जब तीन दिवसीय ये सम्मेलन दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया। साल 2014 में ये सम्मेलन गुवाहाटी जबकि, 2015 में गुजरात के कच्छ में आयोजित किया गया था। पुलिस महानिदेशकों  यानी डीजीपी और पुलिस महानिरीक्षकों यानी कि आईजी के इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के बाहर आयोजित करने का विचार सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद सुझाया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को सम्मेलन के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें