प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव के रोड शो के लिए दोनों पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों के रोड शो और संयुक्त रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने आस-पास के छह जिलों के बड़े नेताओं को वाराणसी बुलाया। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ चर्चा की और 11 फरवरी को होने वाले रोड शो और रैली के लिए एक्शन प्लान तैयार किया।