फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बताया पूरा प्लान, निशाने पर सम्राट चौधरी!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 06 Jul 2026 02:37 PM IST

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि आमतौर पर नेता चुनावी राजनीति की शुरुआत सुरक्षित सीट से करते हैं, लेकिन उन्होंने इसके उलट रास्ता चुना है। उनका कहना है कि उनका मकसद सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में नई सोच को स्थापित करना है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार को बदलना है तो लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से लोग या तो लालू के डर से बीजेपी को, या बीजेपी के डर से लालू को वोट देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर से इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वोट जाति या धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि मुद्दों और विकास के आधार पर मांगा जाना चाहिए।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें