फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashant Kishor: पीके ने किया करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, 11 करोड़ में देते हैं एक सलाह!

Mon, 29 Sep 2025 06:51 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज की फंडिंग को लेकर लग रहे आरोपों का जवाब दिया है. जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने कहा, लोग पूछते है की प्रशांत किशोर के पास कैसे पैसा आता है. बिहार के सब नेताओं को पीके चोर नजर आता है. आज मैं बताऊंगा की जन सुराज का पैसा कैसे आता है.' उन्होंने कहा, 'पैसा सरस्वती से आता है. रणनीतिकार के तौर पर मैं जो सलाह देता हूं, उसकी फीस लेता हूं. इसके अलावा लोगों से भी पैसा मांगना शुरू किया है. 2021-2023 से जिसने  भी हमसे सलाह ली है, उसके एवज में मैंने फीस ली है. उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले 3 साल में फीस के तौर पर 241 करोड़ रुपये लिए हैं. इसपर सरकार को 18% जीएसटी भी दिया है और करीब 20 करोड़ इनकम टैक्स दिया है.'  उन्होंने कहा, 'मैं जो भी फीस लेता हूं, उसमें अपना खर्च काट कर जो बचता है, उसे पार्टी के नाम डोनेट कर देता हूं. मैंने अपने अकाउंट से जन सुराज को 98 करोड़ डोनेट किया है. उन्होंने सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला. कहा,  '1995 में जो हत्या हुई, उसमें सात लोग अभियुक्त हैं. सम्राट चंद्र मौर्य के नाम से सर्टिफिकेट है. सम्राट चौधरी ने जो जमा किया है, इनके नाबालिग होने की वजह से इन्हें जेल से निकाला गया. मैं क्यों कह रहा हूं कि इन्हें जेल होनी चाहिए, इन्होंने अपनी उम्र 2020 में 51 साल बताई.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें