फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajwal Revanna Case: 'मैंने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया लेकिन...', कोर्ट में रोने लगा प्रज्वल रेवन्ना

Sat, 02 Aug 2025 08:34 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Prajwal Revanna Scandal Case: कर्नाटक की विशेष अदालत की तरफ से दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिए गए जनता दल सेक्युलर के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट्ट ने सजा का एलान किया। वहीं, सजा का एलान होने से पहले कोर्ट से सजा कम करने की मांग करते हुए प्रज्वल रेवन्ना रो पड़े। पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कोर्ट से कम सजा की गुहार लगाई थी। 

कोर्ट के फैसले से पहले कम सजा की मांग करते हुए प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। राजनीति में तेजी से बढ़ना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। कोर्ट से सजा कम करने की मांग करते हुए प्रज्वल रो पड़े। उन्होंने कहा कि वह बीई मैकेनिकल स्नातक हैं और हमेशा मेरिट से पास हुए हैं। वे कहते हैं कि मैंने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है, लेकिन कोई भी महिला स्वेच्छा से शिकायत करने के लिए सामने नहीं आई है। वे पिछले साल लोकसभा चुनाव से छह दिन पहले आई थीं। अभियोजन पक्ष उन्हें जानबूझकर लाया और उनसे शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें