फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ आतंकी हमला : आतंकियों का क्या था टारगेट और कौन थे उनके निशाने पर

Mon, 11 Oct 2021 05:21 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

जम्मू के पुंछ जिले में सुरनकोट में बड़ी मुठभेड़ 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। कई आतंकियों के उस इलाके में छिपे होने की आशंका है इसलिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात सुरनकोट में आतंकियों के मौजूद होने का इनपुट सेना को मिला था जिसके बाद सेना की टुकड़ी ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला बोल दिया। जिसमें एक जेसीओ और 4 जवान शहीद हो गए । सूत्र कह रहे हैं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ-साथ सुरक्षा बलों पर हमला ही इन आतंकियों का टारगेट था। गौरतलब है कि सीमा पर संघर्ष विराम के बावजूद भी पाकिस्तान की तरफ से आतंकी गतिविधियों की कोशिश जारी है। ऐसा लगता है कि शान्त कश्मीर शायद पाकिस्तान से देखा नहीं जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें