यूपी के सीतापुर में वकीलों की दादागिरी देखने को मिली। सीतापुर के विकास भवन में वकीलों का धरना था। उसी वक्त पुलिसवाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे। किसी बात को लेकर वकीलों और पुलिसवालों के बीच बहस हो गई, फिर क्या था, वकीलों ने दरोगा और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।