फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में चूक मामला : केस की जांच कर रहीं जस्टिस इंदु मल्होत्रा को मिली धमकी

Mon, 17 Jan 2022 04:38 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

प्रधानमंत्री सुरक्षा में हुई चूक के मामले में जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की जांच कमेटी की प्रमुख और पूर्व जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को सिख फॉर जस्टिस संगठन की तरफ से मामले को आगे न बढ़ाने की धमकी दी गई है। इस संगठन ने धमकी भरे ऑडियो क्लिप जारी किए हैं और यह भी कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और सिखों में से किसी एक को चुनना होगा। संगठन ने अपनी धमकी में आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को हम किसी भी हालत में इस मामले की जांच नहीं करने देंगे। इतना ही नहीं क्लिप में यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की सूची बना ली गई है और सब का हिसाब होगा।   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस संगठन की तरफ से अधिवक्ताओं को भी इस तरह की धमकी पहले दी जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों ने यह दावा किया है कि उन्हें भी धमकी वाले रिकॉर्डेड मैसेज और इंटरनेशनल कॉल्स चुकी है।  इस पूरे मामले के बाद हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने ट्वीट कर सिख फॉर जस्टिस द्वारा भेजे गए इस ऑडियो को गंभीरता से लेने की बात कही है। मामला निश्चित तौर पर बड़ा है क्योंकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की जांच कर रहे न्यायिक समूह को इस तरह से धमकाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें