प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को पीएम मोदी ने धर्मपुर में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। पीएम ने कहा कि जिस तरह बादशाह का बेटा ही बादशाह बनता है, ठीक वही हाल कांग्रेस का भी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा है और हमें औरंगजेब शासन नहीं चाहिए।