प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बी. आर. अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर नागपुर पहुंचे। जहां उन्होंने दीक्षाभूमि पर डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पण के दौरान पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर, रामदास अठावले और कई नेतागण मौजूद रहे।