फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi UK Visit: PM Keir Starmer से PM Modi करेंगे मुलाकात, Britain दौरा क्यों खास? | Britain

Wed, 23 Jul 2025 04:54 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चौथी ब्रिटेन यात्रा पर आज रवाना होंगे। इस दौरान बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों खालिस्तानी चरमपंथियों की मौजूदगी पर भी चर्चा करेंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि 23 से 24 जुलाई को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ चर्चा के लिए ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रापर जाएंगे। वह राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे। भारत और ब्रिटेन, दोनों के व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की भी योजना है। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे और इसमें व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक, अविष्कार, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों को लोगों से संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री की ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी।  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें