फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बताया कांग्रेस में किन नेताओं ने डरते हैं राहुल गांधी?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 21 Aug 2025 06:26 PM IST

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ चाय पर बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष में कई युवा नेता बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन परिवारवाद और असुरक्षा के कारण उन्हें आगे आने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि राहुल गांधी असुरक्षित और घबराए हुए महसूस करते हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर युवा नेताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में केवल सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता ही शामिल हुए। विपक्ष के किसी भी नेता ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के हाल ही में संपन्न सत्र को सफल बताया और कहा कि इसमें कई महत्वपूर्ण बिल पारित किए गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बहस से किनारा कर सिर्फ व्यवधान पैदा करने का काम किया।

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने विपक्ष पर संसद में गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बड़े कानूनों पर बहस में हिस्सा लेने की बजाय हंगामा करना ही चुना। पीएम मोदी ने खासतौर पर ऑनलाइन गेमिंग बिल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कानून दूरगामी असर वाला है और समाज पर सीधा प्रभाव डालेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें