फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Reforms: आम लोगों के लिए बड़ी खबर, ये चीजें होंगी महंगी, 12% और 28% वाला स्लैब कट

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 21 Aug 2025 06:07 PM IST

सरकार अब GST सिस्टम को और आसान बनाने की तैयारी में है। अभी अलग-अलग सामान पर अलग टैक्स लगता है, जिससे आम लोगों को समझना भी मुश्किल होता है और कीमतें भी बढ़ जाती हैं। नए प्लान के मुताबिक ज्यादातर सामान पर सिर्फ दो ही स्लैब- 5% और 18% होंगे। वहीं, लग्जरी और “sin” सामान (जैसे महंगे प्रोडक्ट्स या तंबाकू-शराब जैसी चीजें) पर 40% टैक्स लगेगा। ये बदलाव दिवाली तक लागू हो सकता है।
केंद्र सरकार महंगाई को लेकर आम आदमी को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है. आने वाले समय में जल्द चार जीएसटी स्लैब को घटाकर दो कर दिया जाएगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के साथ ग्रुप ऑफ मिनिस्टर (GoM) के साथ हुई मीटिंग में केंद्र के एक सरल, दो-स्लैब वाली टैक्स सिस्टम के प्रस्ताव का सपोर्ट किया है. ग्रुप ने मौजूदा 12% और 28% के टैक्स स्लैब को खत्म करके 5% और 18% के डबल स्ट्रक्चर अपनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 
जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया गया है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बनी जीएसटी दरों पर मंत्री समूह (GoM) ने केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्रस्ताव के तहत मौजूदा चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) खत्म करके इसे सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में बदलने पर मुहर लग गई है.  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें