राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सबके करीब रहे हैं चाहे वो सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में हैदराबाद हाउस में डिनर पार्टी दी। 23 जुलाई को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की अगुवाई में सभी सांसद प्रणब मुखर्जी को पार्टी दी। इसके अलावा 24 तारीख को अपने कार्यकाल के आखिरी दिन प्रणब मुखर्जी राज्यसभा टीवी द्वारा प्रोड़यूस फिल्म रागदेश की स्पेशल स्क्रनिंग में शिरकत करंगें।