अहमदाबाद में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर देश के एक और सपने को सच कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कई भारतीय रेलवे में बदलाव और विकास के वादे के साथ ही विरोधियो पर भी तंज कसा है।पीएम मोदी ने कहा कि पहले पूछते थे कि बुलेट ट्रेन कब आ रही है और अब पूछते हैं कि बुलेट ट्रेन क्यों आ रही है।