प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अर्बन नक्सल पर जमकर भड़के। पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन वाले अर्बन नक्सल ने कई सालों तक विकास कार्यों को रोककर रखा। उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन प्राप्त ‘‘शहरी नक्सलियों व विकास विरोधी तत्वों’’ ने गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को कई वर्षों तक रोक कर रखा। उनका दावा था कि यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगा।