मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने विकास के तमाम लंबित कामों में तेजी लाने या परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी है। नरेन्द्र मोदी ने खासतौर से रेलवे से कहा है कि वह सभी शिकायतों को दूर करने के साथ ही किसी भी हादसे की जानकारी के लिए एक ही नंबर यानि सिंगल नंबर का इस्तेमाल कर आम लोगों की शिकायतों को दूर करने में और तत्परता भी दिखाए।