इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। प्रधानमंत्री के साथ ही यूपी के सीएम आदित्यनाथ, गवर्नर राम नाइक और भारत के चीफ जस्टिस जे.एस खेहर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, "हमारी सरकार ने कई कठोर कदम उठाकर 1200 कानूनों को खत्म किया है। साथ ही न्याय प्रक्रिया को भी सरल बनाने की ओर कदम बढ़ाए जा चुके हैं।"