फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने इसलिए की नीतीश कुमार की तारीफ

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ पटना Updated Fri, 06 Jan 2017 12:53 AM IST

दसवें गुरु श्री गुरुगोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी पटना पहुंचे। पटना में गांधी मैदान पर हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक मंच पर नजर आए और दोनों ने काफी देर तक बात भी की। खास बात ये रही कि दोनों ने ही एक दूसरे की तारीफ की। पहले नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर पीएम की सराहना की। जब पीएम नरेंद्र मोदी की बारी आई तो उन्होंने पहले नीतीश कुमार की तारीफ प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर की और बाद में बिहार में लागू की गई शराबबंदी पर नीतीश कुमार की पीठ थपथपाई। 350वें प्रकाशोत्सव के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें