प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। साथ ही पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से वीरों के लिए सम्मान की शुरुआत करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अब हर साल आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया जाएगा।