फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana : अगले महीने आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

Sun, 17 May 2026 05:23 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

अगर आप भी किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं, तो आपको भी योजना की 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार होगा। सरकार अब तक किसानों के खातों में 22 किस्तें भेज चुकी है और अब सभी की नजर अगली यानी 23वीं किस्त पर टिकी हुई है। ऐसे में किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये किस्त कब जारी होगी और क्या जून महीने में इसका पैसा खाते में आ सकता है?  दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पिछली किस्त जारी होने के बाद अब माना जा रहा है कि अगली किस्त जून महीने के आसपास जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है... 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें