वाराणसी के भैंसासुर घाट पर आयोजित सुर गंगा संगीत महोत्सव में प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडकर और आशा भोसले ने अपनी परफॉर्मेंस से काशीवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुरेश वाडेकर ने अपने फेमस सॉन्ग, ‘और इस दिल में क्या रखा है’ और ‘सपने में मिलती है’ को सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं पहली बार वाराणसी पहुंचीं आशा ताई को काशीवासियों की गर्म जोशी बेहद रास आई। आशा भोंसले ने, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘झुमका गिरा रे...’ गाया, जिसपर फैंस के साथ ही सुर गंगा संगीत महोत्सव को होस्ट कर रहे अन्नु कपूर भी थिरकने लगे।