तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे का इजाफा हुआ है जबकि डीजल के दाम 21 पैसे बढ़े हैं। वहीं दूसरी ओर रुपये में जारी कमजोरी के बाद सीएनजी, पीएनजी और घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमतें बढ़नी लगभग तय हैं।