इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर अवाम सेवा समिति ने गौरैया को दाना-पानी रखने की अपील करते हुए लोगों को मिट्टी के प्याले बांटे। गौरैया की घटती आबादी को रोकने के लिए यहां लोगों को समझाने की कोशिश की गई है कि गौरैया को बचाने के लिए हमें ही कदम उठाने पड़ेंगे।