फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pappu Yadav Arrested : अस्पताल से पप्पू यादव ने किसका लिया नाम? बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.. गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव के चोट लग गई जिसके चलते उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.. जहां उनका इलाज चल रहा है.. हालांकि गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव का एक बयान सामने आया है.. अपने बयान में उन्होंने हत्या की साजिश का आरोप लगाया.. हालांकि सवाल ये है कि पप्पू यादव की हत्या की साजिश कौन रच रहा है.. पप्पू यादव ने किस पर हत्या का शक जताया है... इस खबर में हम आपको बताएंगे.. 

दरअसल पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बिहार पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है। फिलहाल पप्पू यादव का  पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तारी के वक्त लगी चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में चोट और धड़कन बढ़ने से तकलीफ हो रही है। तो वहीं सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। मुझे नहीं पता ये लोग मेरे साथ क्या करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि आधी रात को मुझे जबरन गिरफ्तार किया गया है। सिविल ड्रेस में इंस्पेक्टर आया। मुझे ये तक नहीं बताया गया कि मुझे किस मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है। ये सब साजिश है। मेरी हत्या हो सकती है। जबकि दूसरी तरफ पटना पुलिस पप्पू यादव को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा..  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें