फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगावत को दबाने के लिए पंकज ने नामांकन में जुटाई इतनी भीड़

Wed, 25 Jan 2017 10:51 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नोएडा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तेजी से चढ़ते सियासी पारे के बीच गृह मंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने मंगलवार को नोएडा से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पंकज को टिकट के ऐलान के समय जहां कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध की खबरें आ रही थीं, वहीं  नामांकन के समय पंकज के साथ समर्थकों की भारी तादाद मौजूद थी। पंकज के नामांकन के दौरान हैरत की बात ये रही कि समर्थकों ने भावी मुख्यमंत्री बताकर नारे लगाने शुरू कर दिए। पंकज के नामांकन के समय केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा और मौजूदा विधायक विमला बाथम भी मौजूद रहीं, पूरी कवायद नोएडा बीजेपी में गुटबाजी की खबरों को दबाने की थीं। नामांकन के बाद पंकज सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी न केवल सरकार बनाएगी बल्कि 300 से ज्यादा सीटें जीतकर आएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें