राजनीति में जो कुछ मुंह से कहा जाता है, उससे ज्यादा प्रतीकों के जरिये बताया जाता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद पंकज चौधरी ने गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पैर छूकर उस अफवाह को विराम दे दिया है, जिसमें दोनों के बीच दूरी की बात कही जाती रही है। चौधरी ने यह संदेश देने की कोशिश कि सरकार व संगठन के बीत तालमेल न होने के आरोप बेबुनियाद हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंकज चौधरी आते हैं और योगी आदित्यनाथ के पैस छूते है फिर मुड़कर ब्रिजेश पाठक को नमस्कार करते है फिर सीएम योगी के कहने पर उन्हें बीजेपी का झंडा दिया जाता है जिसके बाद वो अपना स्थान ग्रहण करते हैं ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है...