Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि सेना के जवानों पर आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में भारतीय सेना की तरफ से भी लगातार फायरिंग की गई। मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है।