AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के दोहरे रवैये को लेकर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को बचाने और उन्हें संरक्षण देने में जुटा है. उदाहरण देते हुए ओवैसी ने बताया कि एक कुख्यात आतंकी आधिकारिक रूप से जेल में होने के बावजूद पिता बन गया, जो उसकी मिलीभगत को साबित करने के लिए काफी है..