घाटी में लगातार खराब होते हालात के बीच जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की....जिसके बाद उन्होंने कहा कि श्रीनगर लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान हिंसा औऱ कम वोटिंग हुई....जिसके बाद हालात संभालने के लिए 'जल्द से जल्द बात किया जाना जरूरी है।वहीं जल संसाधन पर नियंत्रण को लेकर महबूबा बोलीं कि इस मोर्चे पर जम्मू-कश्मीर का नियंत्रण नहीं है और सिंधु जल समझौते की वजह से हमें नुकसान हो रहा है।