प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जैव ईंधन दिवस 2018 के मौके पर दिल्ली में लोगों को संबोधित किया। नई दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कचरे से बायोफ्यूल बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्र में उन्होंने वैकल्पिक माध्यमों से बिजली बनाने, प्रदूषण को कम करने, वैकल्पिक ऊर्जा का प्रसार करने की अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। साथ ही ये भी बताया कि ये कैसे देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है।